वक्त की बात

     वक्त की बात

वक्त वक्त की बात है
आज दुख: की, तो कल फूलो वाली रात है।

एक डोली उठी, तारो वाली जगमगाती रात है।
तो कभी किसी अपने के साथ बीती, आखिरी रात है।

कोई रात अकेली कटी,
तो किसी से सालों बाद हुई मुलाकात है।

किसी रात में प्यार की मौत,
तो कभी किसी से हो रहे, प्यार की ये पहली रात है।

किसी के झूठे वादे,भी सच्चे
तो किसी के सच्चे वादे भी लगते, जैसे फीके जस्बात है।

कभी खुद अपनो की राख पर बैठ रोए सारी रात है,
कभी जश्न मे बीती पूरी रात है।

अपनो से मिले गम की सौगात है
तो कभी ग़ैर के साथ भी,अपनो वाली बात है।

कोई इंसान अच्छा या बुरा नहीं,
ये तो बस वक्त वक्त की बात है।

बुरे तो बस उसके हालात है,
आज दुख की तो कल खुशी वाली रात है।



दूरी भी जरूरी थी।

जब मै उसको खोना नहीं चाहती थी।
उसी पल में मैने उसको खो दिया,
एक प्यारा दोस्त या ज़िन्दगी
हर रिश्ते में उसी का नाम दिया।
मगर दूरी भी ज़रूरी थी।

सच कहूं तो दूरी ही जरूरी थी।
थोड़ी इस दिल की मज़बूरी
थोड़ी दिमाग की मंजूरी थी।
मैंने उसे तब खोया, जब 
वो मेरे लिए बहुत जरूरी थी।
मगर दूरी भी जरूरी थी।

आंसू छुपा लिए थे उससे
जब वो मेरे सामने खड़ी थी
और पूछा उसने क्या ? ये सब में मेरी मंजूरी थी।
और कह दिया,  मैंने कि हां
अलग होने में मेरी मंजूरी थी।
 मगर दूरी भी जरूरी थी।

कुछ इस क़दर अपने दिल की दूरी थी।
उस झूठ को सच मानना उसकी भी,
और मेरी भी मंजूरी थी।
कुछ ऐसी ये मज़बूरी थी
मगर दूरी भी जरूरी थी।

अलग होने पर अब उसका दिल भी राज़ी है
मगर इस दिल की चोट आज भी ताज़ी है

जुनून में सुकून 3

हेलो दोस्तो।

आज कहानी के इस हिस्से में जानेंगे की स्नेहा की डायरी पढ़ कर आदित्य के होश आखिर क्यों उड़ जाते है?

डायरी में स्नेहा के माँ -पापा की फोटो होती है, जिन्हे देख कर आदित्य के चेहरे का रंग उड़ जाता है।
जिसकी वजह ये होती है कि एक बार जब आदित्य युवावस्था में होता है। तब वो मस्ती-मस्ती में कार लेकर रोड पर निकल जाता है, और कार काफी तेज रफ्तार में चला रहा होता है। उसकी कार की रफ्तार इतनी तेज़ होती है कि दो इंसानों से उसकी कार टकरा जाती है। और आदित्य जब तक ब्रेक लगता तब तक उन दोनों को कार टक्कर मार चुकी होती है। वो सड़क के दूसरे किनारे पर खून में लथपथ पड़े थे। आदित्य ने जा कर देखना भी चाहा लेकिन उसके दोस्त उसे जबरदस्ती वहां से लेे गए ताकि कोई फस न जाये।
आदित्य उस डायरी में ये भी पढ़ता है कि स्नेहा को क्या पसंद है क्या नहीं... स्नेहा की पसंद और नापसंद के साथ-साथ स्नेहा की ज़िन्दगी के सारे बुरे वक़्त को पढ़ता है। और साथ में ये भी पढ़ता है कि स्नेहा चाहती है  उसकी एक बुक पब्लिश हो, और स्नेहा की मन की सारी बाते उस डायरी में लिखी होती है।

अगले दिन आदित्य उससे मिलने जाता है और स्नेहा परेशान हो रही होती है। आदित्य उसकी परेशानी की वजह पूछता है। स्नेहा उसे अपनी डायरी के बारे में बताती है की उसकी डायरी नहीं मिल रही, जिसे वो जान से लगा कर रखती है ।

आदित्य ना जाने क्यों मगर एक अनजाने डर की वजह से उसे ये नहीं बता पाता, की उसकी डायरी आदित्य के पास ही है, मगर वो स्नेहा को यकीन दिलाता है कि वो उसकी डायरी ज़रूर ढूँढ लेगा और वो परेशान ना हो। स्नेहा वापस से अपने काम पर जाने लगती है। लेकिन उसका मन काम में नहीं होता, क्यूंकि उसका दिल तो उस डायरी के बारे में ही सोचता रहता है।

कुछ दिन बाद स्नेहा का जन्मदिन आ जाता है। आदित्य स्नेहा को उसके जन्मदिन पर बाहर घूमने जाने के लिए पूछता है। लेकिन स्नेहा मना कर देती है। क्युकी बीमारी की वजह से उसकी पहले ही काफी छुट्टीयां हो चुकी होती है।
स्नेहा के मना करने पर आदित्य उससे ज़िद नहीं करता उल्टा उसकी बात को समझता है। और उसकी बात मान भी लेता है। लेकिन (डोमिनोज़) आउटलेट के मालिक को पैसे दे कर आउटलेट पर ही अच्छे से डेकोरेशन करवा देता है। स्नेहा जब अपने जन्मदिन वाले दिन आउटलेट पर पहुँचती है, सब उसको जन्मदिन की बधाई देते है। और आज उसे कोई भी काम करने के लिए नहीं कहा जाता। 

स्नेहा को हैरानी तो तब होती है, जब स्नेहा देखती है कि आदित्य जो खुद इतने पैसे वाले घर से है की अगर चाहे तो पूरा आउटलेट खरीद ले वो आदित्य आज उसकी जगह ऑर्डर लेने का काम कर रहा  है, जब स्नेहा आदित्य के पास जाती है तो आदित्य उससे पूछता है, "मैम आपका ऑर्डर प्लीस??"

स्नेहा की आंख में आंसू होते है, क्यूंकि उसको अभी तक किसी ने ऐसा ट्रीट नहीं किया होता, और आदित्य स्नेहा को उसकी डायरी दिखा के बोलता है, "ये लो तुम्हारा गिफ्ट", अपनी खोई हुई डायरी देख वह बहुत खुश होती है, और खुशी से आदित्य को गले लगा लेती है।

आदित्य कहता है कि एक और सरप्राइज है तुम्हारे लिए मगर उसके लिए तुम्हे एक इजाज़त देनी होगी और थोड़ा-सा  इंतज़ार करना पड़ेगा।  
स्नेहा पूछती है "इजाज़त कैसी?", तब आदित्य उससे पूछता है "मुझे कुछ दिनों के लिए अपनी डायरी दे सकती हो??, देखो तुम्हारी डायरी मैं पढ़ चूका हूँ, मगर कुछ ऐसा है जिसे तुम्हे देने के लिए मुझे तुम्हारी डायरी चाहिए होगी" अब स्नेहा भरोसा तो करने ही लगी थी, तो उसने आदित्य को डायरी सौंप दी, मगर अब सवाल आता है, कि आखिर ऐसा क्या था की आदित्य को उसके लिए स्नेहा की डायरी की ज़रूरत थी????
यह बात हम कहानी के अगले हिस्से में जानेगे।
**************************************************
अगर अपने इससे पहले की कहानी नहीं पढ़ी है तो नीचे दिए लिंक से पढ़े। और अपना फीडबैक दे



******************************************************
उम्मीद है आपको ये कहानी पसन्द आई होगी। 
अपना फीडबैक ज़रूर दीजिए comment box में... 🙏
मेरे quotes पढ़ने के लिए आप मुझे Instagram पर follow कर सकते हैं @quotestjs पर...

धन्यवाद 🙏



जुनून में सुकून 2

दोस्तों! इस हिस्से में हम ये जानेंगे की, स्नेहा काम पर अगले दिन क्यों नहीं जाती?? 
स्नेहा काम पर जब पहले दिन जाती है तो किराने की दुकान का मालिक उसे गलत तरह से छुता है और स्नेहा के साथ गलत करने की कोशिश करता है।

स्नेहा वहाँ से नौकरी छोड़ देती है, और दूसरी नौकरी की तलाश करने लगती है। कुछ दिन तक स्नेहा को नौकरी नहीं मिलती, तब तक स्नेहा घर में अपनी डायरी में लिखना शुरू करती है, और वो बाते लिखती है, जो काफी अरसे से उसके जहन में थी, उन सभी बातो को स्नेहा अपने शब्द दे देती है।
स्नेहा को लिखने का धीरे धीरे आदत हो जाती है, और वो आदत कुछ इस क़दर बढ़ जाती है, की वो जिस रात ना लिखे उसे चैन नहीं मिलता।

एक रोज़ जब वह नौकरी की तलाश में निकलती है तो उसे किसी तरह डॉमिनोज में नौकरी मिल जाती है, वहाँ उसे ऑर्डर लेने के काम मिल जाता है। स्नेहा दिन में काम किया करती, और रात में अपनी डायरी लिखा करती थी।
उसकी जिदंगी जैसे नौकरी और डायरी के बीच ही सिमटी हुई थी, ना कोई दोस्त ना कोई प्यार।
अपने मां-पापा की मौत के बाद स्नेहा गुमसुम रहने लगी थी। लेकिन शायद उसका ये अकेलापन जल्द ही भरने वाला था।

एक रोज़ एक लड़का अपने कुछ दोस्तों को पार्टी देने डॉमिनोज जाता है, इस लड़के का नाम आदित्य होता है, आदित्य पिज़्ज़ा का ऑर्डर देने काउंटर पर जाता है, जैसे ही ऑर्डर देने लगता है, उसकी नजर स्नेहा पर पड़ती है, जो सबके ऑर्डर को रि-चेक कर रही होती है। 
आदित्य को स्नेहा से पहली ही नज़र में प्यार हो जाता है, और अब वो स्नेहा से मिलने के बहाने रोज़ डॉमिनोज आने लगता है, और जान बूझकर ऑर्डर स्नेहा को ही लेने को कहता है। धीरे-धीरे बातचीत करते-करते स्नेहा और आदित्य की दोस्ती हो जाती है।

अब आदित्य और स्नेहा अब बहार भी मिलने लगते हैं, इसी बीच कुछ दिन स्नेहा काम पर जा नहीं पाती, तो आदित्य परेशान हो जाता है और डॉमिनोज के आउटलेट  के मालिक से स्नेहा के घर का पता ले कर स्नेहा से मिलने जाता है।

जब वो उसके घर पहुंचता है, तो देखता है, कि वो बीमार है, और आराम कर रही है। आदित्य को अपने घर पर अचानक देख कर स्नेहा थोड़ी अनकम्फर्टेबल हो जाती है, और पूछती है "अरे! आदित्य तुम यहां क्यों आगये ?? आदित्य जवाब देता है "तुमसे मिलने आया हूँ, क्यों नहीं आ सकता क्या?" , इस पर स्नेहा हंसकर कहती हैं, "नहीं-नहीं, ऐसा नहीं है, अच्छा तुम बैठो मैं पानी लाती हूँ"।  इतना कह कर स्नेहा आदित्य के लिए पानी लेने के लिए किचन में जाती है। 
जैसे ही स्नेहा रसोई में जाती है आदित्य की नजर स्नेहा की डायरी पर पड़ती है। आदित्य उस डायरी को उठा कर पढ़ने वाला ही होता है स्नेहा तब तक पानी ले कर आ जाती है। आदित्य डायरी छिपा लेता है और अपने घर जा कर डायरी पढ़ता है। डायरी पढ़ते-पढ़ते उसके होश उड़ जाते है। 

लेकिन उस डायरी में ऐसा क्या था? ये हम कहानी के अगले हिस्से में हम जानेंगे की आदित्य डायरी में ऐसा क्या पढ़ता है?? जिससे उसके होश उड़ जाते है।

***********************************************************************************
उम्मीद है आपको ये कहानी पसन्द आयी होगी, अपना फीडबैक ज़रूर दीजिए comment box में... 🙏
मेरे quotes पढ़ने के लिए आप मुझे Instagram पर follow कर सकते हैं @quotestjs पर...

अगर किसी वजह से आपने कहानी का पहला भाग मिस किया हो तो , नीचे दिए गए  लिंक से आप पहला भाग पढ़ सकते हैं। 

जुनून में सुकून (भाग - 1)

धन्यवाद 🙏
************************************************************************************







जुनून में सुकून

"जुनून " ये ऐसा शब्द है
जिसका सभी की ज़िन्दगी में अलग अलग मतलब होता है।
या यूं कहे कि सबके लिए जुनून को लेकर अपनी अलग अलग ही परिभाषा है।
तो आज हम जो कहानी जानने वाले है उसमे एक लड़की है

इस लड़की का नाम है स्नेहा !

स्नेहा बहुत ही शांत स्वभाव की लडकी है, उसे कम बोलना पसंद है।
लेकिन जैसी  बाहर की दुनिया के लिए शांत है उसके अंदर उतना ही शोर है

बाहर जितनी शांति है
अंदर उतना शोर है।
अकेली मै नहीं,
 शायद कोई ओर है।
दुनिया कहे ये तो कोई रोग है।

ख़ैर स्नेहा को किसी के कहने पर ज़रा भी बुरा नहीं लगता है,
इतनी कम उम्र में मानो, उसे दुनिया भर की समझदारी थी
थोड़ी शांत , पर बहुत प्यारी थी।

स्नेहा के घर में उसके पिता और माता जी  होते है ।
और दोनों काम करते है


पिता जी एक किराने की दुकान पर समान तोलने का काम करते है,
और माता जी घरो में साफ सफाई का काम करती है,
जिसने उनके घर का खर्चा चलता है।

स्नेहा दिन में स्कूल से आने के बाद अपने घर का काम किया करती थी,
और अपनी मां के आने से पहले काफी काम निपटा दिया करती थी।
और शाम को अपने पिता के पास दुकान पर जाया करती थी और उनके साथ भी काम में हाथ बटाया करती थी और  रात में अपनी पढ़ाई किया करती थी।

स्नेहा के माता पिता उसके लिए चिंतित थे। क्युकी स्नेहा को अनिंद्रा ( रातों में नींद ना आने की बीमारी)

वैसे वो किसी से ज्यादा बात पसंद नहीं करती थी, मगर उसके अंदर बातो का तूफान चला करता था।

स्नेहा अपने माता पिता की इकलौती बच्ची होती है। और उसके परिवार में सिर्फ मा और पापा ही है

उसके पिता जी ने उसकी पढ़ाई में किसी चीज की कमी नहीं होने दी
सब कुछ ठीक ही चल रहा था,
स्नेहा बहुत खुशमिजाज लडकी थी
और सभी से बड़े ही तमीज से बात करती है।


सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक उस परिवार की खुशी को मानो किसी की नज़र लग गई हो

एक  सड़क हादसे में स्नेहा के माता-पिता की मौत हो जाती है, और स्नेहा अकेली हो जाती है।

स्नेहा के माता पिता के  देहांत के बाद स्नेहा के घर पर किराने की दुकान का मालिक आता है

और वह स्नेहा को अपने पिताजी की जगह काम करने का ऑफर देते है
स्नेहा अपने पिता जी की तरह मेहनत करके कमाने वाली लड़की होती है।

वह अगले दिन से दुकान पर पहुंच जाती है। लेकिन कुछ दिन बाद काम पर जाना छोड़ देती है 


वो अगले दिन काम पर क्यों नहीं जाती?
अब अपने घर को उसे खुद ही संभालना है।।
आखिर स्नेहा काम पर जाना क्यों छोड़ देती है???? 

 इस बात को हम जनानेगे कहानी के दूसरे हिस्से में.........



उम्मीद है आपको ये कहानी पसन्द आई होगी। 
अपना फीडबैक ज़रूर दीजिए comment box में... 🙏
मेरे quotes पढ़ने के लिए आप मुझे Instagram पर follow कर सकते हैं @quotestjs पर...

धन्यवाद 🙏




लाज़वाब हो तुम

मेरे अल्फ़ाज़ की शायरा हो तुम।
डूबते हुए TJ's का हौसला हो तुम।
मेरे इस मिजाज़ का अंदाज़ हो तुम।
वैसे तो चेहरे से ही नहीं, बल्कि दिल से भी खूबसूरत हो तुम।
यू तो हाज़िर जवाब हो तुम।
जो भी हो आखिर लाजवाब हो तुम।
यूं तो गुस्से में आग हो तुम,
पर मेरा चिराग हो तुम।
जो भी हो आखिर लाजवाब हो तुम।
ऐसे तो चेहरे से नवाब हो तुम।
या यूं कहिए कि मेरा ख्वाब हो तुम।
वैसे तानी का तारा हो तुम।
एक प्यारा सा एहसास हो तुम।
कैसे बयां करू तुम्हे, कि क्या हो तुम।
मेरे इस गीत के अल्फ़ाज़ हो तुम।
जो भी हो आखिर लाजवाब हो तुम।


जय और सचिन की आखिरी मुलाकात


जय सचिन के घर जाकर ज़ोर ज़ोर से दरवाज़ा बजाने लगता है
सचिन दरवाज़ा खोलता है।।
अरे जय तुम..... कैसे हो। इतना कह कर सचिन जय को गले लगाने के लिए आगे बढ़ता है, मगर जय सचिन को धक्का देता है और चिल्ला कर पूछता है "अदिति से आखिरी बार तुम मिले थे। क्या किया?? तुमने उसके साथ??"... 

सचिन जय को शांति से बैठने के लिए कहता है, और कहता है कि "जय आज अदिति की फिकर हो रही है।जब वो ज़िंदा थी तब नहीं हुई? कितनी बदली अदिति तुम्हारे लिए...और एक तुम कल भी वैसे थे आज भी वैसे ही हो। तुम्हे बातों और इंसान को समझना नहीं आता"। 

और हां जय एक बात और :-
"जहां प्यार होता, वहीं झुकाव होता है, 
वरना अकड़ भरी इस दुनिया में, कहां कोई बदलाव होता है"

और सचिन कहता है "हाँ! मैं अदिति से मिलने गया था । क्यूँकि मुझे डर था कि अदिति तुम्हारी शादी की खबर सुन कर कुछ गलत ना कर ले, सिर्फ उसे समझाने उसके घर गया था"।

जय पलट कर पूछता है कि "समझाने गया था या प्यार करता था?" इस पर सचिन ने कहा "प्यार करता था और प्यार तेरी समझ के बाहर है" तू क्या जाने सच्चा प्यार जय, तुझे पता भी है अदिति तेरे पास आने के लिए सड़क पर पागलों की तरह पैदल ही निकल गई थी। मैने अदिति को समझाया और अपने साथ चलने के लिए मनाया
तेरे पास ही लाने ही वाला था, हम दोनों अदिति के घर से निकल ही रहे थे कि अचानक अदिति ने मुझसे कहा कि सचिन मझे जय को एक डायरी देनी है जो मैं घर भूल आयी हूँ। और अदिति गाड़ी से उतर कर सड़क पार करके डायरी लेने घर जा ही रही थी कि अचानक एक गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।  मैं अदिति को अस्पताल ले कर जा रहा था कि ज्यादा खून बह जाने की वजह से बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई"।
ये बताते बताते सचिन की आँखों में आंसू आजाते हैं, और वो कहता है "अदिति तुमसे बहुत प्यार करती थी जय।
तुम किस्मत वाले थे जय..... जो तुम्हे सच्चा प्यार  करने वाली अदिति जैसी लड़की मिली, पर तुम समझ नहीं पाए, और तो और जय तुमने तो अदिति से बात तक करनी छोड़ दी थी, फिर जीकर करती भी क्या बेचारी"

"मरने के बाद रोने से अच्छा है, जीते जी बात की जाए
थोड़ी देर ही सही, अपनों से मुलाकात की जाए"

जय रोते रोते सचिन को डायरी दिखता है, और कहता है "अदिति मझे ये  डायरी देना चाहती थी। जिसमें अदिति का हाल उसकी शब्दों के द्वारा साफ साफ पढ़ा जा सकता था"।

सचिन जय को संभलता है , और कहता है कि जय जब इंसान होता है तब क़दर नहीं होती। अब जब तुम्हे अपनी गलती का एहसास है तो अदिति इस दुनिया में नहीं है। अदिति हमारे बीच ही है हम सबके दिल में। 
जय रोते हुए कहता है.. की सचिन मै उससे माफी भी नहीं मांग पाया"। 

इस पर सचिन ने कहा कि जय  "अदिति ने तुम्हे उस दिन ही माफ कर दिया था। मरने से पहले अदिति ने मुझसे कहा था कि जय से कहना कि मैने जय को माफ किया, अदिति बहुत साफ दिल की थी जय"। 

जय अब सचिन के गले लग कर ...खूब रोने लगता है।

किसी ने सच ही कहा है। कि ताजमहल सबने देखा है पर मुमताज़ ने नहीं।

"इसलिए वक़्त रहते अपनों की कद्र करो।
आप लोग भी अपनों को वक़्त रहते प्यार और सम्मान दे। 
क्यूंकि जब इंसान अपनो को वक़्त नहीं देता
तो अपनों के बीच से वक़्त निकल जाता है।"

उम्मीद है आपको ये कहानी पसन्द आई होगी। 
अपना फीडबैक ज़रूर दीजिए comment box में... 🙏
मेरे quotes पढ़ने के लिए आप मुझे Instagram पर follow कर सकते हैं @quotestjs पर...

धन्यवाद 🙏

अगर आपने कहानी का पहला पार्ट नहीं पढ़ा है तो नीचे दिए लिंक पर टैप कर के पढ़ सकते है👇


कहानी का दूसरा हिस्सा👇


Want to Read More? Follow Me👇

गुमनाम दोस्त

कोई तुमसे पूछे कौन हूं मैं, तुम कह देना कोई खास नहीं    एक दोस्त है पक्का कच्चा सा, एक झूठ है आधा सच्चा सा जस्बात से ढका  एक परदा है एक बहान...